Motihari: चोरी की बाइक व विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari: चोरी की बाइक व विदेशी शराब बरामद

Motihari: गोविंदगंज. मलाही पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मझरिया दियर के पास से एक चोरी की बाइक के साथ विदेशी शराब बरामद किया. वहीं पुलिस को देखते ही धंधेबाज

विज्ञापन

Motihari: गोविंदगंज. मलाही पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मझरिया दियर के पास से एक चोरी की बाइक के साथ विदेशी शराब बरामद किया. वहीं पुलिस को देखते ही धंधेबाज फरार हो गया, जिसकी पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुटी थी. पुलिस मझरिया दियर के पास गुरुवार को वाहन जांच के रही थी. इसी दौरान दियरा की तरफ से बाइक से आ रहा एक धंधेबाज पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया, जहां जांच के दौरान पुलिस ने बाइक पर लदा 96 पीस ट्रेटा पैक शराब बरामद किया. वही सत्यापन में उक्त बाइक चोरी की निकली, जो सिवान से चोरी हुई थी. थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि फरार धंधेबाज की पहचान पचरुखिया गांव का बाबूलाल साह के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola