मंत्री दिलीप जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत

कटिहार. बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को भाजपा बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त करने पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने डॉ जायसवाल को बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष
कटिहार. बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को भाजपा बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त करने पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने डॉ जायसवाल को बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है. भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी कहा कि डाॅ दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे सीमांचल के भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है. इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनावों में एनडीए के विजय के रूप में देखने को मिलेगा. डॉ जायसवाल को बधाई देने वालों में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील प्रसाद कर्ण, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी, विजय गुप्ता, प्रमोद महतो, चांदनी देवी, विभा मिश्रा, राजेश पटावरी, चंदन सिन्हा, नीलू साह, रीना तिवारी, पवन साह, इशिका राज, नीतू पासवान, शिवशंकर सरकार, देवव्रत गुप्ता, ललन सिंह, मनोज सिन्हा, संतोष प्रसाद, राजेश साह, राजेश्वर चौहान, सुनैना पांडे, संतोष सिंह आदि शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










