ePaper

नकली अंग्रेजी शराब बनानेवाली मिनी फैक्ट्री का उदभेदन

Updated at : 25 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
नकली अंग्रेजी शराब बनानेवाली मिनी फैक्ट्री का उदभेदन

उत्पाद विभाग ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कटैया गांव में छापामारी अभियान चलाते हुए अवैध रूप से संचालित नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है.

विज्ञापन

चतरा. उत्पाद विभाग ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कटैया गांव में छापामारी अभियान चलाते हुए अवैध रूप से संचालित नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. यहां से भारी मात्रा में नकली शराब समेत शराब बनानेवाली सामग्री व एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. जब्त सामानों में 504 बोतल में बंद 189 लीटर विदेशी शराब, रॉयल स्टैग व्हिस्की व मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की की नकली लेबल, इंपीरियल ब्लू व्हिस्की, आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 व्हिस्की, रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की का नकली ढक्कन, कैरेमल, शराब पैकिंग व बोतलबंदी के उपकरण व ट्रैक्टर शामिल हैं. तस्कर टीम को देख जंगल की ओर भाग निकले. उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने कहा कि उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया हैं कि मुन्ना साव की ओर से स्प्रीट में कृत्रिम कैरेमल व एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार की जाती है. पुलिस के अनुसार मुन्ना साव आपराधिक छवि का है. उस पर पूर्व में भी मामला दर्ज है. अवैध कारोबार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी में उत्पाद अवर निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय, अभिषेक आनंद, उत्पाद व होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola