केपीएल में बाजरा क्रिकेट एकेडमी विजयी

Updated:
विज्ञापन
केपीएल में बाजरा क्रिकेट एकेडमी विजयी

केपीएल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को डीबीसीए और बाजरा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित केपीएल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को डीबीसीए और बाजरा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें बाजरा क्रिकेट एकेडमी 49 रनों से विजयी रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए बाजरा क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 161 रन बनाये. हर्ष कुमार 42, लकी कुमार 26, अमर उरांव 18, रोशन कुमार ने 17 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में डीबीसीए रांची की ओर से नीतीश कुमार ने तीन, अरुण कुमार, युवराज सिंह और कृष्ण कुमार ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीबीसीए रांची की टीम 112 रनों पर ऑल आउट हो गयी. जिसमें कृष्ण कुमार 34 युवराज सिंह तथा विजय रोहित ने 15 -15 रनों का योगदान दिया. बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़ा पार नहीं कर पाये. गेंदबाजी में बाजरा क्रिकेट अकादमी की ओर से हर्ष कुमार ने चार तथा अनुराग कुमार व रवि राज ने दो-दो विकेट लिये. अभिषेक और रोशन ने एक-एक विकेट लिये. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष कुमार को दिया गया. विवेक कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola