ePaper

परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए मास्टर ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 25 Sep 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए मास्टर ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण

जिले में परिवार नियोजन पखवाड़ा-2025 का आयोजन किया जा रहा है. इस पखवाड़ा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज जिला स्वास्थ्य समिति प्रांगण में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,किशनगंज

जिले में परिवार नियोजन पखवाड़ा-2025 का आयोजन किया जा रहा है. इस पखवाड़ा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज जिला स्वास्थ्य समिति प्रांगण में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

प्रशिक्षणार्थियों को मिला मार्गदर्शन

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने की. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार नियोजन सेवाओं को सही तरीके से गाँव-गाँव तक पहुँचाने में मास्टर ट्रेनरों की भूमिका रीढ़ की हड्डी की तरह है. सिविल सर्जन ने कहा“मास्टर ट्रेनर केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता की जिम्मेदारी भी निभाते है. पखवाड़ा तभी सफल होगा जब साधन समय पर उपलब्ध हों, स्वास्थ्यकर्मी प्रशिक्षित हों और लाभार्थियों तक सही जानकारी पहुँचाई जाए. इस दिशा में पीएसआई और सीएफएआर जैसी संस्थाओं का सहयोग अमूल्य है, जो कमोडिटीज की आपूर्ति श्रृंखला और जनजागरूकता कार्यों को मजबूत बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है.

अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी भाग लिया. डीपीसी विश्वजीत कुमार ने मास्टर ट्रेनरों से कहा कि वे अपने-अपने ब्लॉकों में स्वास्थ्यकर्मियों को सही दिशा में प्रशिक्षित करें ताकि पखवाड़ा के दौरान किसी भी लाभार्थी को सेवाओं से वंचित न रहना पड़े. उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान को एफपीएलएमआईएस प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे साधनों की उपलब्धता और खपत की वास्तविक समय पर निगरानी संभव हो सकेगी. डीपीएम डॉ. मुनाजिम ने तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. वे अपने क्षेत्रों में आशा, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे तथा सही रिपोर्टिंग सुनिश्चित करेंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएसआई संस्था के श्रीनाथ साहा और अमलेश कुमार भी उपस्थित रहे. उन्होंने कमोडिटीज की आपूर्ति श्रृंखला और स्टॉक प्रबंधन के बारे में मास्टर ट्रेनरों को जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola