लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण, डीआइओ ने पूछा-यह कैसे

-बच्चे 100 % और टीकाकरण दिखा दिया 104 फीसदी -डीआइओ ने पीएचसी प्रभारी से पूछा, कारण बताइये वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण होने की रिपोर्ट देने पर डीआइओ
-बच्चे 100 % और टीकाकरण दिखा दिया 104 फीसदी -डीआइओ ने पीएचसी प्रभारी से पूछा, कारण बताइये वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण होने की रिपोर्ट देने पर डीआइओ ने पीएचसी प्रभारी से कारण पूछा है.पीएचसी से लेकर एमसीएच तक की रिपोर्ट के अनुसार 104 % टीकाकरण हुआ है. इतना तो स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य भी नहीं था.अब इसकी जांच शुरू कर दी गयी है. जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस के पांडे ने सभी पीएचसी प्रभारी से पूछा कि उनके यहां 104 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कैसे हो गया, जबकि 100 % ही बच्चे जिले में हैं. फिर से लिस्ट की जांच करें कि कहां गड़बड़ी हुई है. कहीं जो बच्चे छूटे थे, उन्हें भी तो टीकाकरण करके नहीं जोड़ दिया गया है. दो दिन के बाद सभी टीकाकरण की लिस्ट जांच लें और सही रिपोर्ट अंकित कर रिपोर्ट भेजें. डीआइओ ने कहा कि गर्भवतियों के टीकाकरण पर भी रिपोर्ट दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










