कार से शराब बरामद, तस्कर फरार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 9:48 PM

विज्ञापन

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के घुटवे गांव के समीप से उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जनसुराज पार्टी का पोस्टर चिपका कर कार से अवैध शराब की तस्करी करने का पर्दाफाश किया है.

विज्ञापन

जमुई . जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के घुटवे गांव के समीप से उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जनसुराज पार्टी का पोस्टर चिपका कर कार से अवैध शराब की तस्करी करने का पर्दाफाश किया है. जबकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा. जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक कार से अवैध शराब की खेप झारखंड की ओर से लाई जा रही है. सूचना के बाद उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और डुमरी व अन्य चेकपोस्ट पर लगाया गया. इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम को देख उक्त कार चरकापत्थर के रास्ते भागने लगा. जिसका गठित टीम में शामिल एसआई राकेश कुमार और पिंटू कुमार द्वारा पीछा किया गया इस दौरान कार को छोड़कर तस्कर मौके से फरार हो गया. उसके बाद शराब भरे कार को जब्त कर उत्पाद थाना लाया गया. जिससे 354 बोतल यानी 155.250 लीटर अंग्रेजी बरामद शराब बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि कार मालिक की भी पहचान की जा रही है और तस्कर कभी पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola