लीड : : बरहरवा रेलवे स्टेशन व लोडिंग साइट का डीआरएम ने किया निरीक्षण
Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 25 Mar 2026 11:11 PM
बरहरवा/पतना. मालदा रेल मंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन का बुधवार को मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल, रनिंग रूम, सिग्नल
बरहरवा/पतना. मालदा रेल मंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन का बुधवार को मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल, रनिंग रूम, सिग्नल रूम, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल रूम, प्लेटफॉर्म सहित अन्य स्थानों का मुआयना किया और अधिकारियों को स्टेशन में सुविधाओं को और अधिक दुरुस्त करने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने नियमित टिकट चेकिंग अभियान, आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जांच अभियान, यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल, स्टेशन परिसर में समुचित रोशनी, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने रेलवे लोडिंग साइट का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने साइडिंग के ट्रैक, सेफ्टी उपकरणों, मजदूरों की सेफ्टी तथा अन्य आवश्यक जांच-पड़ताल की. वहीं निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक की लंबाई बढ़ाने को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी. आज हम लोगों ने इसका निरीक्षण किया है. स्टेशन के बाहरी भाग में रेलवे द्वारा इंप्रूवमेंट प्लान किया जा रहा है. हम लोग बरहरवा रेलवे स्टेशन के कंडीशन को इंप्रूव करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. जहां भी किसी चीज की जरूरत होगी, उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर डीसीएम कार्तिक सिंह, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट निरंजन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










