कमरे में फंदे से लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव, सनसनी

युवक के परिजनों ने लगाया पत्नी पर ही हत्या का आरोप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) .बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के मुसहरी
युवक के परिजनों ने लगाया पत्नी पर ही हत्या का आरोप, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) .बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के मुसहरी टोला के वार्ड संख्या 7 में शनिवार सुबह एक घर के कमरे से एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिला. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बहु पर ही अवैध संबंध की वजह से पुत्र की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चलितर सादा का 24 वर्षीय पुत्र सूरज सादा आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था और अपने परिवार का लालन पालन करता था. पांच दिन पहले ही वह बाहर से गांव आया था. वह रविवार को वापस आंध्रप्रदेश जाने वाला था. इसी दौरान शुक्रवार की देर रात पति-पत्नी के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद सुबह में सूरज का अपने कमरे में फंदे से लटका शव मिला. घटना के बाद मृतक की मां गोलिहा देवी सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक को दो पुत्र प्रेम सादा, शिबो सादा व एक पुत्री सीबिया कुमारी है. मृतक की मां ने अपने पुत्रवधु अनिता देवी पर ही पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बेटा बहु के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हरेक बिंदु पर जांच चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










