खूंटी के आशीष पूर्ति एचआइएल में दिखायेंगे जलवा

Updated:
विज्ञापन
खूंटी के आशीष पूर्ति एचआइएल में दिखायेंगे जलवा

खूंटी के आशीष पूर्ति झारखंड के एकमात्र पुरुष हॉकी खिलाड़ी हैं, जो एचआइएल 2025 में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के आशीष पूर्ति झारखंड के एकमात्र पुरुष हॉकी खिलाड़ी हैं, जो एचआइएल 2025 में हिस्सा लेंगे. इस हॉकी प्रतियोगिता में वह रांची रॉयल्स की हॉकी टीम की ओर से खेलेंगे. झारखंड की पहली ओलिंपियन निक्की प्रधान भी रांची रॉयल्स की हॉकी टीम की ओर से एचआइएल हॉकी प्रतियोगिता में खेलती नजर आयेंगी. यह जानकारी हॉकी कोच दशरथ महतो ने दी. जिला के दोनों राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों में काफी उत्साह है. दोनों हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी खूंटी एवं खूंटी जिले की जनता की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola