ePaper

कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प

Updated at : 23 Sep 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प

किशनगंज. शहर के खगडा स्थित शहीद अशफाकउल्ला खां स्टेडियम में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र का एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के घटक दलों के नेता

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के खगडा स्थित शहीद अशफाकउल्ला खां स्टेडियम में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र का एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अररिया के सांसद प्रदीप सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को साल ओढ़ाकर सम्मानित करने से हुई. मंच का संचालन एनडीए के संयोजक प्रो बुलंद अख्तर हाशमी व भाजपा नेता ज्योति कुमार सोनू ने किया. अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया है. सांसद ने कहा कि लोगों ने राजद पार्टी की सरकार को भी देखा है और 20 सालों से एनडीए की सरकार की उपलब्धि को भी देखा है. राजद के लालू प्रसाद के शासन में उस समय के केंद्र की सरकार ने बिहार को एक लाख 90 हजार करोड़ रुपये दिया था. वर्तमान में एनडीए की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 11 साल में 14 लाख करोड़ रुपये दिया है. यह अंतर लोगों को समझ में आ रहा होगा. सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि राजद की सरकार बनेगी तो लालू प्रसाद के परिवार का भला होगा. एनडीए कि सरकार बनेगी तो आम जनों का भला होगा. विधानपार्षद रवींद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में बिहार का चहुमुखी विकास हुआ है।भाजपा के संगठन मंत्री अभय सिंह ने कहा कि चुनाव का शंखनाद इस सभा से किया जा रहा है. पूर्व विधानसभा प्रत्याशी स्वीटी सिंह ने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. पूर्व विधायक सिकंदर सिंह ने कहा कि धर्म और जाती के आधार पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट डालना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. यह उन्हें पूरा विश्वाश है. लोजपा नेता मोहम्मद कलीमुद्दीन ने कहा कि वर्तमान में जो सरकार चल रही है वो उपलब्धियों से भरा हुआ है. भाजपा नेता शिशिर दास ने कहा कि एनडीए बहुत अनुशासित है फिर से बिहार में नीतीश की सरकार बनानी है. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नौशाद आलम, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, हम के प्रदेश अध्यक्ष शकील हाशमी, रालोजद के उपाध्यक्ष इजहार आलम, पवन मिश्रा, संजय उपाध्याय, हरि अग्रवाल, जयकिशन कुशवाहा, अजीत दास, कौशल किशोर झा, पंकज साहा मानू, सुबोध माहेश्वरी, मुख्तार आलम, शाहजहां आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola