Giridih News : झारखंडधाम में शराब की दुकान खोलना अनुचित : जिप सदस्य

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : झारखंडधाम में शराब की दुकान खोलना अनुचित : जिप सदस्य

Giridih News : झारखंडधाम में सालों भर देश के विभिन्न स्थानों से आते हैं श्रद्धालु

विज्ञापन

Giridih News : झारखंडधाम. जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा ने राज्य के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने उपायुक्त, उत्पाद सचिव समेत उत्पाद मंत्री को पत्र लिखकर झारखंडधाम से शराब की दुकान को हटाने की मांग की है. कहा है कि झारखंडधाम में सालों भर देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु आते हैं. मुख्य मंदिर परिसर से महज दो सौ मीटर दूर शराब की दुकान खोल दी गयी है, जो अनुचित ही नहीं, बल्कि नियम के विरुद्ध भी है. हाल ही में झारखंडधाम के इरगा नदी किनारे लखीसराय के एक व्यक्ति की हत्या हुई. यहां शराब की दुकान खुलने से आपराधिक हरकत बढ़ेगी. उन्होंने अविलंब मंदिर से कम से कम एक किमी दूर शराब की दुकान ले जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola