झामुमो की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
झामुमो की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश

झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को नगर भवन तोरपा में हुई.

विज्ञापन

तोरपा. झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को नगर भवन तोरपा में हुई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कार्याकर्ताओं को कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जिले में पार्टी के दो विधायक हैं. कार्यकर्ता इन विधायकों तक लोगों की समस्या को लेकर आयें तथा समस्या के समाधान करने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के हित के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है. कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इन योजनाओं की जानकारी लोगों को दें तथा उन्हें योजना का लाभ दिलाये. जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह प्रखंड समिति की बैठक करें. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमृत हेमरोम, जिला सहसचिव मोजीर अंसारी, जिला संगठन सचिव प्रदीप केशरी, अरफा गुड़िया, नयन भेंगरा, जेम्स बारवा, जयदीप तोपनो, विश गुड़िया, शिशिर तोपनो, रौशनी गुड़िया, पुष्पा गुड़िया, अमृत किशोर भेंगरा, गिरधर सिंह, सुहैल खान, विमल बारला, प्रदीप महतो, सोमा उरांव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola