Giridih News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 31 Aug 2025 11:45 PM
Giridih News: अनाउल अपनी पत्नी लाड़ली बानू के साथ एक घर से दूसरे घर जा रहा था. इसी बीच मस्जिद के पास पहले से घात लगाए युवकों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया. चाकू से किये गये लगातार वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में अनाउल को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंडराडीह गांव में रविवार देर रात आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान घात लगाये बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान अनाउल अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अनाउल अपनी पत्नी लाड़ली बानू के साथ एक घर से दूसरे घर जा रहा था. इसी बीच मस्जिद के पास पहले से घात लगाए युवकों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया. चाकू से किये गये लगातार वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में अनाउल को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक के पिता बोले- सुनियोजित तरीके से की गयी हत्या
मृतक के पिता मोहम्मद जमाल अंसारी ने बताया कि उनके बेटे की हत्या सुनियोजित तरीके से की गयी है. बताया कि आरोपित वारदात के बाद मौके से फरार हो गये. इधर, मामले की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस सक्रिय है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हालांकि हत्या की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है. वारदात के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










