Motihari : सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत एचपीवी वैक्सीन का हुआ टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन
Motihari : सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत एचपीवी वैक्सीन का हुआ टीकाकरण

सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया.

विज्ञापन

केसरिया. सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया. यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है. मध्य विद्यालय बीजधरी, मध्य विद्यालय कढान, मध्य विद्यालय ढेकहां तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल केसरिया में 9 से 14 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका लगाया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मराज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में 500 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सीएचसी प्रभारी डॉ. पूजा कुमारी ने कहा कि यह टीका बच्चों के लिए अमृत के समान है, इसलिए हर बच्चे को इसे लेना अनिवार्य है. मौके पर बीएम एंड ई बृजेश कुमार ओझा, शशिकांत सिंह, एएनएम मुन्नी कुमारी, बबीता कुमारी, ललिता कुमारी, प्रीति कुमारी तथा उमेश कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola