ePaper

खेलकूद के बाद की गयी स्वास्थ्य जांच

Updated at : 25 Sep 2025 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
खेलकूद के बाद की गयी स्वास्थ्य जांच

जिले में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुआ आयोजन

विज्ञापन

भभुआ.

जिले में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को दुर्गावती प्रखंड में खेलकूद सहित स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के कर्णपुरा खेल मैदान में हुआ. इसमें कबड्डी और बैडमिंटन का आयोजन कराया गया. इसमें कबड्डी टीम के विजेता खिलाड़ियों चंदन कुमार, राकेश पाल, वीरेंद्र कुमार, संजय डोम, राजीव कुमार, दीपक कुमार व सुनील डोम और बैडमिंटन टीम के विजेता खिलाड़ी धर्मेंद्र यादव व सत्येंद्र यादव को प्रोत्साहित किया गया. खेलकूद के आयोजन के बाद प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी दुर्गावती के सहयोग से आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य जांच भी की गयी. प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, खेलकूद, आपसी सहयोग आदि को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम का शुभारंभ कर्णपुरा पंचायत के मुखिया ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम में छांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गजानंद यादव सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत कुमार सहित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक तथा स्वच्छता कर्मियों ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola