Motihari : विद्यालय में चलाया गया एचबीपी टीकाकरण अभियान

प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बरमदिया इजमाल में गुरुवार को एचबीपी टीकाकरण अभियान चलाया गया.
चकिया. प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बरमदिया इजमाल में गुरुवार को एचबीपी टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमे 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को एचबीपी जीवनरक्षक टीका लगाया गया. प्राचार्य आशदेव कुमार साह ने बताया कि यह टीका बच्चियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. टीकाकरण के बाद भविष्य में बच्चियों को स्तन/गर्भाशय कैंसर होने की संभावना नहीं रहती है .इस मौके पर सरकारी अस्पताल से आए समन्वयक मो नबील अहमद ने विस्तार से इससे संबंधित जानकारी दी. उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण से वंचित न रखें. मौके पर बच्चियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई.इस कार्य को एनएम रेणू कुमारी,पूनम कुमारी, प्रीति लता और रंजीता कुमारी ने संपन्न कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










