Motihari : मच्छरगावा पंचायत में वज्रपात से आधा दर्जन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Motihari : मच्छरगावा पंचायत में वज्रपात से आधा दर्जन लोग घायल

मच्छरगावा पंचायत के रोहुआ खास गांव वार्ड संख्या सात में रविवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

– वार्ड नंबर सात रोहुआ खास की है घटना कोटवा. मच्छरगावा पंचायत के रोहुआ खास गांव वार्ड संख्या सात में रविवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रोशनी देवी (28) पति प्रकाश साह, मनीषा कुमारी (25) पिता मनीष साह, अमरजीत दास (18) पिता स्व. रामबली दास, ऋषि कुमार (5 ) पिता चंदन दास और साजन कुमार (6) पिता राकेश साह शामिल हैं. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के अधिकारी बालिस्टर सिंह व चालक रूबास यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को सरकारी एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को समुचित इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया. बताया जाता है कि वज्रपात से घर में लगे बिजली उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गये. लगातार बारिश और मेघ गर्जन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola