गर्मी के कारण आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं बच्चे

Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 25 Apr 2025 3:16 PM

विज्ञापन

इटखोरी. गर्मी व लू के असर को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है, लेकिन बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन

विज्ञापन

इटखोरी. गर्मी व लू के असर को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है, लेकिन बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय यथावत है. लू के कारण बच्चे केंद्र जाना नहीं चाहते हैं, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र वीरान रहता है. सेविका व सहायिकाएं ड्यूटी पूरा कर घर लौट जाती हैं. सेविकाओं का कहना है कि कोई भी माता-पिता गर्मी के कारण बच्चों को नहीं भेज रहे हैं, हमलोग घर-घर घूम कर आते हैं. मालूम हो कि आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक है. प्रखंड में सुबह नौ बजते ही लू शुरू हो जाता है. इस संबंध में प्रभारी सीडीपीओ सविता सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अबतक कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है. वरीय अधिकारी को पत्र लिख कर गर्मी के हालात से अवगत कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola