नौ प्रखंडों में आज लगेगा शिकायत निवारण शिविर

Updated:
विज्ञापन
नौ प्रखंडों में आज लगेगा शिकायत निवारण शिविर

विद्युत संबंधित शिकायतों का होगा निष्पादन

विज्ञापन

अररिया. आज जिले के नौ प्रखंड में उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया जायेगा. कैंप में उपभोक्ता विभिन्न शिकायतें यथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें, विद्युत आपूर्ति, गलत बिजली बिल, नये बिजली कनेक्शन व कृषि विद्युत कनेक्शन सहित अन्य जानकारी के बारे में कैंप में मौजूद कनीय विद्युत अभियंता के द्वारा जानकारी दी जायेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि तीन दिनों इस कैंप का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया की पहला दिन गुरुवार को प्रखंडों में उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप लगाया जायेगा. दूसरा दिन शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल स्तर पर कैंप लगाया जायेगा व तीसरा दिन शनिवार को प्रमंडल स्तर पर भी विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कैंप में बिहार सरकार द्वारा 01 जुलाई से ही घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट बिजली निशुल्क दी जा रही है. निशुल्क बिजली के बारे में भी जानकारी दी जायेगी. इस कैंप के सफल आयोजन के लिए बुधवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने सभी सहायक विद्युत अभियंता व कनीय विद्युत अभियंताओं के साथ बैठक की गई..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola