Giridih News :गिरिडीह पुलिस का आपका मोबाइल, फिर से आपका अभियान शुरूगिरिडीह पुलिस का आपका मोबाइल, फिर से आपका अभियान शुरू
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : 113 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप गया
विज्ञापन
Giridih News : गिरिडीह.
गिरिडीह पुलिस ने बुधवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार सहित जिले भर के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इस कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह पुलिस ने आपका मोबाइल, फिर से आपका अभियान के तहत 113 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप गया. एसपी ने बताया कि यह अभियान जिले में पिछले चार-पांच वर्षों में चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने के लिए चलाया जा रहा है. कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चोरी की वस्तुएं लौटाना ही नहीं, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और भरोसा पैदा करना भी है. पिछले दो-तीन वर्षों में चोरी हुए मोबाइल फोन का डेटा इकट्ठा किया गया है और इसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से ट्रेस किया गया. इन्हें भुक्तभोगियों को लौटाने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक मोबाइल फोन खोने के बाद परेशान न हो और उसका फोन जल्द से जल्द उसके पास वापस पहुच सके. कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










