गंगा किनारे खेल रहा चार वर्षीय बालक लापता, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
गंगा किनारे खेल रहा चार वर्षीय बालक लापता, परिजनों में कोहराम

राजमहल के शोभापुर गांव की घटना, गंगा में डूबने की आशंका, खोजबीन जारी

विज्ञापन

राजमहल/मंगलहाट

राजमहल थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव में बुधवार को एक चार वर्षीय बालक गंगा नदी किनारे खेलते-खेलते लापता हो गया. लापता बालक की पहचान बुधवरिया गांव निवासी टिंकू मंडल के पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से अपने नाना जयदेव मंडल के घर रह रहा था. बताया गया कि दोपहर को शशि प्रतिदिन की तरह घर के समीप गंगा तट पर आम के पेड़ के पास खेल रहा था, लेकिन देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी देर बाद भी जब बालक का कुछ पता नहीं चला तो ग्रामीणों के सहयोग से गंगा नदी में खोजबीन शुरू की गयी. परिजनों की मानें तो बालक के नदी में डूबने की आशंका जतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी. समाचार लिखे जाने तक बालक की तलाश जारी थी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola