कार्यपालक सहायकों ने निकाला शांतिपूर्ण जुलूस

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला. बताते चले कि बुधवार से ही मुख्यालय में कार्यपालक सहायकों का विरोध आंदोलन शुरू हो गया.
मधेपुरा. बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला. बताते चले कि बुधवार से ही मुख्यालय में कार्यपालक सहायकों का विरोध आंदोलन शुरू हो गया. अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया और सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी जतायी. संघ की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 03 से 06 सितंबर तक सभी कार्यपालक सहायक काला बिल्ला पहनकर अपनी-अपनी ड्यूटी निभा रहे है. इस दौरान जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया. वहीं शुक्रवार को जिला स्तर पर विशेष प्रदर्शन का आयोजन हुए, इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए. वही संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सरकार हम लोगों के साथ सौतेलापन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




