एमआइटी में छात्रों को मिलेंगे इंटर्नशिप व प्लेसमेंट अवसर

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
एमआइटी में छात्रों को मिलेंगे इंटर्नशिप व प्लेसमेंट अवसर

29मुजफ्फरपुर. एमआइटी ने तकनीकी शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी धाक जमाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को चेन्नई स्थित सिपेट मुख्यालय में एमआइटी मुजफ्फरपुर

विज्ञापन

29

मुजफ्फरपुर.

एमआइटी ने तकनीकी शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी धाक जमाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को चेन्नई स्थित सिपेट मुख्यालय में एमआइटी मुजफ्फरपुर व सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये. प्राचार्य प्रो एमके झा व सिपेट के निदेशक डॉ विशाल वर्मा ने हस्ताक्षर किये. इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य पेट्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक, पॉलिमर्स व मटेरियल साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान व कौशल विकास को बढ़ावा देना है. बताया गया कि छात्रों को इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट ट्रेनिंग व प्लेसमेंट में विशेष सहयोग मिलेगा. वहीं स्टार्टअप व नवाचार गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए साझा मंच तैयार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola