ePaper

दुर्गा पूजा-2025 को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक

Updated at : 25 Sep 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा-2025 को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक

जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन

किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराना था. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों और आवश्यकताओं को सामने रखा. सदस्यों ने नालों की सफाई एवं जलजमाव की समस्या, अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती, महिला पुलिस बल की उपलब्धता, पूजा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था, टोटो व ऑटो परिचालन पर नियंत्रण, पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई जैसे विषयों पर अपनी राय रखी. विशेष रूप से अष्टमी एवं नवमी की संध्या के बाद ऑटो परिचालन को पूर्णत प्रतिबंधित करने की मांग की गई. इसके अलावा बंगाल से आने वाले संदिग्ध वाहनों और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने, रमजान पुल से दुकानों को हटाने, धर्मगंज एवं मनोरंजन क्लब के पास बड़ी गाड़ियों का प्रवेश रोकने तथा बिजली पोल हटाने जैसी व्यावहारिक मांगें भी रखी गई. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी सदस्यों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं और पूर्ण शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूर्णिया के मझगामा में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पूजा पंडालों में स्वयंसेवकों की तैनाती पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति कम से कम 4-6 स्वयंसेवकों को अनिवार्य रूप से नियुक्त करे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जुलूस के समय नशाखोरी पूर्णतः वर्जित रहेगी, पटाखों का प्रयोग वर्जित रहेगा, डीजे का उपयोग किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा, सभी आयोजकों को लाइसेंस की शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा तथा इस बार उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी. विसर्जन के दौरान सभी आयोजनों की सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. रूईधासा मैदान एवं मनोरंजन क्लब पर विशेष निगरानी की जाएगी. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु फ्लाईओवर, केल्टेक्स चौक तथा अन्य 12 चिन्हित स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे और यातायात को दो से तीन परतों में व्यवस्थित किया जाएगा. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने स्पष्ट किया कि मनोरंजन क्लब तथा टाउन एरिया में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उद्योग विभाग की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडाल प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें भारतीय संस्कृति एवं बिहार की परंपरा को दर्शाने वाले श्रेष्ठ पंडालों को 25,000, 15,000 एवं 5,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. साथ ही उद्योग विभाग द्वारा रूईधासा मैदान, मनोरंजन क्लब और एक अन्य स्थल पर खादी वस्त्र, हस्तनिर्मित उत्पाद तथा एक जिला-एक उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहाँ सामग्री 50 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध होगी. जिलाधिकारी ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे इको-फ्रेंडली पूजा का आयोजन करें, समय पर मूर्ति विसर्जन करें तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने नगर परिषद को भी व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी अग्निशमन सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। शांति समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया. किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराना था. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों और आवश्यकताओं को सामने रखा. सदस्यों ने नालों की सफाई एवं जलजमाव की समस्या, अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती, महिला पुलिस बल की उपलब्धता, पूजा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था, टोटो व ऑटो परिचालन पर नियंत्रण, पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई जैसे विषयों पर अपनी राय रखी. विशेष रूप से अष्टमी एवं नवमी की संध्या के बाद ऑटो परिचालन को पूर्णत प्रतिबंधित करने की मांग की गई. इसके अलावा बंगाल से आने वाले संदिग्ध वाहनों और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने, रमजान पुल से दुकानों को हटाने, धर्मगंज एवं मनोरंजन क्लब के पास बड़ी गाड़ियों का प्रवेश रोकने तथा बिजली पोल हटाने जैसी व्यावहारिक मांगें भी रखी गई. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी सदस्यों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं और पूर्ण शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूर्णिया के मझगामा में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पूजा पंडालों में स्वयंसेवकों की तैनाती पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति कम से कम 4-6 स्वयंसेवकों को अनिवार्य रूप से नियुक्त करे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जुलूस के समय नशाखोरी पूर्णतः वर्जित रहेगी, पटाखों का प्रयोग वर्जित रहेगा, डीजे का उपयोग किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा, सभी आयोजकों को लाइसेंस की शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा तथा इस बार उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी. विसर्जन के दौरान सभी आयोजनों की सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. रूईधासा मैदान एवं मनोरंजन क्लब पर विशेष निगरानी की जाएगी. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु फ्लाईओवर, केल्टेक्स चौक तथा अन्य 12 चिन्हित स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे और यातायात को दो से तीन परतों में व्यवस्थित किया जाएगा. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने स्पष्ट किया कि मनोरंजन क्लब तथा टाउन एरिया में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उद्योग विभाग की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडाल प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें भारतीय संस्कृति एवं बिहार की परंपरा को दर्शाने वाले श्रेष्ठ पंडालों को 25,000, 15,000 एवं 5,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. साथ ही उद्योग विभाग द्वारा रूईधासा मैदान, मनोरंजन क्लब और एक अन्य स्थल पर खादी वस्त्र, हस्तनिर्मित उत्पाद तथा एक जिला-एक उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहाँ सामग्री 50 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध होगी. जिलाधिकारी ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे इको-फ्रेंडली पूजा का आयोजन करें, समय पर मूर्ति विसर्जन करें तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने नगर परिषद को भी व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी अग्निशमन सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। शांति समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola