Motihari : डीएम सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की गांधी मैदान की सफाई

Updated:
विज्ञापन
Motihari : डीएम सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की गांधी मैदान की सफाई

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को शहर के गांधी मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

– स्वच्छताग्राही की भूमिका में नजर आये अधिकारी -दो अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान मोतिहारी . स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरूवार को शहर के गांधी मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया. डीएम सौरभ जोरवाल,नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, उपविकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, डीआरडीए के निदेशक जयराम चौरसिया, नगर निगम की मेयर प्रीती कुमारी गुप्ता, उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित जिला स्तरीय अधिकारी स्वच्छताग्राही की भूमिका में नजर आये. मैदान की सफाई की और कचरो को उठाया. डीएम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम विगत 17 सितंबर से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तत्वावधान में चलाया जा रहा है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें भिन्न भिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कहा कि अभियान का उद्देश्य जन जागरूकता फैलाना है ताकि लोग व्यवहार में स्वच्छता को अपनाएं. स्वच्छता से जीवन बेहतर होगा और गंदगी दूर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola