आदिवासी कांग्रेस की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी कांग्रेस की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

छाता पंचायत के गालीओंडर ग्राम में आदिवासी कांग्रेस की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अलेक्सियुस परधिया की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

खूंटी. छाता पंचायत के गालीओंडर ग्राम में आदिवासी कांग्रेस की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अलेक्सियुस परधिया की अध्यक्षता में हुई. ग्रामीणों ने बैठक में मौजूद सांसद प्रतिनिधि बिक्रम नाग के समक्ष गांव की समस्याओं को रखी. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवागमन के लिए अब तक कोई रोड नहीं बना है. खेतों की सिंचाई के लिए भी किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि गांव में कम से कम एक चेक डैम की भी आवश्यकता है. बैठक में आदिवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुचित संगा, बेर्नाड किस्पोट्टा, अगुस्टीन गुड़िया, रोशन संगा, बिनीता धान, उमेश महतो, ग्राम प्रधान गब्रियल धान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola