Deoghr news : बाबा मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई गणेश पूजा, चौठी चांद की हुई विशेष आराधना

Updated:
विज्ञापन
Deoghr news : बाबा मंदिर  में धूमधाम से संपन्न हुई गणेश पूजा, चौठी चांद की हुई विशेष आराधना

संवाददाता, देवघर . बाबा मंदिर में गणेश उत्सव पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया. बाबा मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंडप में मंगलवार को तांत्रिक विधि से भगवान गणेश

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . बाबा मंदिर में गणेश उत्सव पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया. बाबा मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंडप में मंगलवार को तांत्रिक विधि से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना संपन्न हुई. इसके साथ ही चौठी चांद की विशेष पूजा भी की गयी. मंदिर महंत सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा की अगुवाई में पूजा का आयोजन रात नौ बजे से शुरू हुआ, जो करीब ढाई घंटे तक चला. इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने आचार्य के रूप में पूजा संपन्न करायी, जबकि उपचारक की भूमिका में भक्ति नाथ फलहारी मौजूद रहे. हवन के साथ पूजा का समापन हुआ. बाबा मंदिर इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने बताया कि मंगलवार को दोपहर पौने एक बजे से चतुर्थी तिथि की शुरुआत हुई. इसी क्रम में मंदिर परिसर में भगवान गणेश की आराधना तांत्रिक विधि से संपन्न करायी गयी. वहीं स्टेट की ओर से भगवान गणेश मंदिर में भी विशेष पूजा का आयोजन हुआ. रात में चौठी चांद की पूजा भी हुई. मान्यता है कि इस दिन चांद देखने से दोष लगता है. इसी दोष निवारण के लिए विशेष पूजा की परंपरा निभायी जाती है. पूजा-अर्चना के दौरान भक्तों में गहरी आस्था और उत्साह देखा गया.उधर, शहर भर में गणेश उत्सव को लेकर रौनक देखी जा रही है. आधा दर्जन से अधिक पूजा समितियों ने मुंबई से आकर्षक प्रतिमाएं मंगवायी हैं. फाइव स्टार क्लब, सेवन स्टार क्लब, गुलाब समाज, निराला समाज, दशरथ समाज, सनबेल बाजार, ब्वायज क्लब, पांडव समाज समेत कई समितियों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है. शहर व गांवों को मिलाकर एक हजार से अधिक प्रतिमाएं स्थापित होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola