Deoghar news : फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, युवक से ठगे 98,500 रुपये

वरीय संवाददाता, देवघर . सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कई बार महंगा साबित हो सकता है. ऐसा ही एक मामला देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र से
वरीय संवाददाता, देवघर . सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कई बार महंगा साबित हो सकता है. ऐसा ही एक मामला देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक प्राइवेट शिक्षक फेसबुक पर हनी ट्रैप का शिकार हो गया. युवक ने एक विदेशी महिला (यूके निवासी) से 20 दिन पहले सोशल साइट पर दोस्ती की थी. बातचीत बढ़ती गयी और महिला ने भारत आने की बात कही. 26 अगस्त को युवक को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया और कहा कि वह विदेशी महिला भारत आ चुकी है.
लेकिन मुद्रा विनिमय (करंसी एक्सचेंज) नहीं होने के कारण रांची नहीं पहुंच सकती. कॉलर ने रांची तक की टिकट और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे मांगे. युवक ने पहले दिन 38,500 रुपये और 4,500 रुपये ट्रांसफर कर दिये. अगले दिन यानी 27 अगस्त को 15,000 रुपये और भेज दिये. इस तरह कुल 98,500 रुपये की ठगी हो गयी. जब विदेशी महिला नहीं मिली और लगातार पैसे मांगे जाने लगे, तब युवक को हनी ट्रैप का अहसास हुआ. इसके बाद युवक ने फौरन टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद साइबर ठगी की शिकायत देने देवघर के संबंधित थाना पहुंचा, जहां आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करते हुए ठगी की रकम वापस कराने का आग्रह किया है.हाइलाइट्स
॰फेसबुक पर 20 दिन पहले हुई दोस्ती अब बनी ठगी की वजह॰विदेशी महिला से मिलने के चक्कर में गंवाये 98,500 रुपये॰साइबर थाना में शिकायत देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशीष कुंदन
आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










