Deoghar news : चुनरी उत्सव में गूंजे राजस्थानी लोकगीत, भजनों ने किया भावविभोर

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : चुनरी उत्सव में गूंजे राजस्थानी लोकगीत, भजनों ने किया भावविभोर

संवाददाता, देवघर . बंपास टाउन स्थित श्रीराणी सती दादी माता जी सेवा ट्रस्ट में चल रहे त्रिदिवसीय भादो महोत्सव का दूसरा दिन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. शुक्रवार प्रात 10

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . बंपास टाउन स्थित श्रीराणी सती दादी माता जी सेवा ट्रस्ट में चल रहे त्रिदिवसीय भादो महोत्सव का दूसरा दिन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. शुक्रवार प्रात 10 बजे से आयोजित चुनरी उत्सव में महिलाओं ने दादी माता जी को श्रद्धा पूर्वक चुनरी ओढ़ायी. इस अवसर पर लाल चुनरिया ओढ़ के मैया आज पधारी है, ल्याया थारी चुनरी मां करियो थे स्वीकार…, झिलमिल झिलमिल चुनरी मां तारा झलके.. जैसे भजनों पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी. वहीं शाम सात बजे पूजन व ज्योत प्रज्ज्वलन का आयोजन हुआ, जिसके मुख्य यजमान सरोज संजय पप्पू सिंहानिया रहे. इसके बाद स्थानीय भजन गायिकाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया. रात्रि जागरण में श्रीश्याम कीर्तन मंडल देवघर के गायक व कीर्तन पंडित की मंडली ने भजनों की अमृत धारा प्रवाहित कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. शनिवार को प्रातः सात बजे से स्तुति, प्रार्थना व अमावस्या की धोक का आयोजन होगा. अपराह्न दो बजे सामूहिक मंगल पाठ का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें तीन सौ से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola