डीएम-एसपी ने किया मंडल कारा का निरीक्षण, दिये कई निर्देश

किशनगंज.जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने गुरूवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. डीएम व एपी ने निरीक्षण करते वक्त जेल अधीक्षक से आवश्यक जानकारी ली.
किशनगंज.जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने गुरूवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. डीएम व एपी ने निरीक्षण करते वक्त जेल अधीक्षक से आवश्यक जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान मंडल कारा में अंदर विभिन्न वार्डो की तलाशी ली गई. सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्था की जांच की गई. साथ ही बंदियों की क्षमता के बारे में भी जानकारी ली गई. जेल के पुरूष और महिला वार्डों की तालाशी ली गई. साथ ही कारा परिसर के अस्पताल की व्यवस्था की भी पड़ताल की गई. इस दौरान साफ सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया. वहीं मंडल कारा में बंद बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकाती को लेकर भी जानकारी ली गई. जेल के अंदर की वर्तमान व्यवस्था की स्थिति को देखा गया. इस दौरान एसडीएम लतीफूर रहमान अंसारी , एसडीपीओ गौतम कुमार,जेल अधीक्षक जवाहरलाल प्रभाकर व सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










