ठाकुरबाड़ी मंदिर में नवरात्र पर डांडिया की प्रस्तुति
Updated at : 25 Sep 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में नवरात्र के मौके पर डांडिया व गरबा का आयोजन हो रहा है.
विज्ञापन
गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में नवरात्र के मौके पर डांडिया व गरबा का आयोजन हो रहा है. बुधवार की शाम डांडिया में मुखिया निर्मला देवी पहुंचीं और कलाकारों की हौसला अफजाई की. डांडिया-गरबा नृत्य के आयोजन में छोटे-छोटे कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुति दी. इसे देखने गांव के ग्रामीणों के साथ आसपास के ग्रामीण पहुंच रहे हैं. डांडिया-गरबा के कलाकारों को गरबा नृत्य अध्यक्ष प्रेम राणा के प्रयास से तैयार किया गया है. मौके पर समिति के देवनारायण दांगी, परमेश्वर दांगी, कोषाध्यक्ष निरंजन दांगी, पुलिस अवर निरीक्षक सोनी खलको, समाजसेवी चंदा देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




