Giridih News: तिसरी में गणेश पूजा पर बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: तिसरी में गणेश पूजा पर बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

Giridih News: अनुष्का और तृषा की युगलबंदी ने डांस का उम्दा प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया. अनन्या ताम्रकार को दूसरा स्थान हासिल हुआ. रमेश हांसदा तीसरे स्थान पर रहा. कार्यक्रम का संचालन यशवंत सिंह ने किया.

विज्ञापन

तिसरी के गांधी मैदान में पिछले कुछ दिनों से चल रहे गणेशोत्सव के अवसर पर शनिवार की रात को छोटे-छोटे बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस दौरान क्षेत्र के 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. अनुष्का और तृषा की युगलबंदी ने डांस का उम्दा प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया. अनन्या ताम्रकार को दूसरा स्थान हासिल हुआ. रमेश हांसदा तीसरे स्थान पर रहा. कार्यक्रम का संचालन यशवंत सिंह ने किया. श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री मनोज यादव, सनातन मरांडी, तिसरी के मुखिया किशोरी साव, संजीत सिन्हा, राजकुमार गुप्ता, सुनील साव, कमेटी के अध्यक्ष राहुल यादव, प्रवीण सिंह, अजय रजक, टारजन ताम्रकार, संतोष विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, पंकज साह आदि ने विजेताओं सम्मानित किया. अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इधर, संगीत प्रतियोगिता में प्रथम मुकेश पासवान, द्वितीय नीतेश सिन्हा तथा तृतीय रहे कमलेश सिंह को भी पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष राहुल यादव, यशवंत सिंह, मुकेश प्रजापति, नितेश यादव, प्रशांत गुप्ता, उदय यादव, सोनू पाठक, रंजन यादव, गोलू यादव, शंकर ठाकुर, ओम भारती व दानिश खान आदि युवकों ने सराहनीय भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola