ePaper

चोरी की तीन बाइकों व एक कार समेत पांच धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 14 Apr 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइकों व एक कार समेत पांच धंधेबाज गिरफ्तार

भारी मात्रा में शराब भी की गयी बरामद कैप्शन- सिरदला थाना परिसर में जब्त शराब और धंधेबाजों के साथ पुलिस के अधिकारी और जवान. प्रतिनिधि, सिरदला

विज्ञापन

भारी मात्रा में शराब भी की गयी बरामद कैप्शन- सिरदला थाना परिसर में जब्त शराब और धंधेबाजों के साथ पुलिस के अधिकारी और जवान. प्रतिनिधि, सिरदला शराबबंदी कानून को और प्रभावशाली बनाने की दिशा में नवादा पुलिस की सिरदला इकाई ने बड़ी कारवाई की है. इसमें चोरी की तीन बाइक और एक कार समेत भारी मात्रा में शराब के साथ पांच धंधेबाज गिरफ्तार किया गया है. जानकारी देते हुए सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया की झारखंड के जंगल से शराब तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना आकलन के बाद वरीय पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया. जिला पुलिस कप्तान अभिनव धिमान के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सघन छापेमारी की गयी. जिसमे थाना क्षेत्र के सोनवे तकिया गांव के समीप सिरदला हिसुआ मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक से 12 बोतल शराब तस्करी करते हुए गया जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघवाचक निवासी सोनू कुमार और शिवम कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं झारखंड जंगल से शराब की खेप तस्करी करने के दौरान थाना क्षेत्र स्थित बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल के पीछे जंगल मे अंबुस लगा कर 520 लीटर शराब और चोरी की तीन बाइक के साथ सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के शंकर बीघा निवासी नंदन कुमार और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही परनाडाबर थाना क्षेत्र के भोला कुरहा गांव में सघन छापेमारी कर चोरी की एक सेंट्रो कार के साथ पूर्व से दर्ज शराब कांड के वांछित अभियुक्त भोलाकुरहा गांव निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार करने मे कामयाबी मिली. मौके वारदात से विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार सोनू कुमार और शिवम कुमार तथा 520 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार नंदन कुमार व विशाल कुमार के विरुद्ध शराब अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूर्व कांड के फरार वांछित अभियुक्त राहुल कुमार के साथ पुलिस अभिरक्षा मे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. विशेष टीम मे थानाध्यक्ष मोहन कुमार के अलावे एएसआई जितेंद्र कुमार मिश्रा, सच्चिदानंद प्रसाद, संजीत कुमार, गुडू शाह, प्रियेष कुमार विधार्थी और कई जिला पुलिस बल के कांस्टेबल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola