ePaper

शहर में निकाली स्वच्छता रैली, किया लोगों को जागरूक

Updated at : 24 Sep 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में निकाली स्वच्छता रैली, किया लोगों को जागरूक

शहर में निकाली स्वच्छता रैली, किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन

मधेपुरा. नगर विकास व आवास विभाग बिहार सरकार व जिला प्रशासन के आदेशानुसार स्वच्छता ही सेवा है के तहत स्वच्छता रैली निकाली गयी, जिसका नेतृत्व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने किया. स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मो शौकत अली, पूर्व पार्षद रविंद्र यादव, पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव को नगर परिषद कार्यालय में शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि इन लोगों द्वारा सरकार के द्वारा कोई भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाती है, तो उसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी लेते है और लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं. ये सभी सामाजिक कार्यों में भी मुख्य रूप से सक्रिय रहते हैं. जो प्रशंसनीय और सराहनीय हैं. कार्यक्रम में निधि कुमारी नगर प्रबंधक, दीपक कुमार प्रधान लिपिक, गौरी यादव, मो. सादिर उर्फ भोला, सर्वजीत सिंह, अशोक कुमार, दिवाकर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola