ePaper

टेढ़ागाछ में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की शुरुआत

Updated at : 25 Sep 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
टेढ़ागाछ में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की  शुरुआत

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड में “स्वच्छता ही सेवा” विशेष अभियान की शुरुआत की गई. यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा.

विज्ञापन

गांवों को कचरा मुक्त बनाने और स्वक्षता को लेकर किया गया जागरूक.. प्रतिनिधि, टेढ़ागाछ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड में “स्वच्छता ही सेवा” विशेष अभियान की शुरुआत की गई. यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य गांवों को कचरा मुक्त बनाना और स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है. कार्यक्रम का आगाज़ भव्य रैली से हुआ, जिसमें बीडीओ अजय कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक दीपक कुमार, जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं और ग्रामीण शामिल हुए. इसके बाद चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय के बच्चों ने तख्तियां और बैनर लेकर “स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत” और “गांव को साफ रखो” जैसे नारे लगाते हुए रैली निकाली. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में स्वच्छता की आदत को बढ़ावा देते हैं. अभियान का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष आयोजनों के साथ होगा. यह पहल केवल सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता आंदोलन है, जो स्वच्छ और स्वस्थ गांवों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola