आकाशवाणी क्लब मुरवे को हरा चतरा की टीम बनी फुटबॉल विजेता

प्रखंड के मुरवे स्थित नरेंद्र मोदी फुटबॉल मैदान में स्व बीरेंद्र यादव नाइट फुटबॉल मैच का फाइनल खेला गया.
सिमरिया. प्रखंड के मुरवे स्थित नरेंद्र मोदी फुटबॉल मैदान में स्व बीरेंद्र यादव नाइट फुटबॉल मैच का फाइनल खेला गया. फाइनल आकाशवाणी क्लब मुरवे बनाम आजाद क्लब चतरा ए टीम के बीच खेला गया. इसमें चतरा की टीम ने मुरवे की टीम को 2-1 से पराजित किया. झामुमो जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन ने विजेता टीम को शील्ड, मेडल व 1.25 लाख रुपये नकद, उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 70 हजार नकद पुरस्कार दिया. तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाली फुटबॉल क्लब हुटरा हजारीबाग व चौथे स्थान हासिल करनेवाले फुटबॉल क्लब आरा भुसाई कटकमसांडी की टीम को शील्ड मेडल के साथ-साथ 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया. आयोजक मंडली के अध्यक्ष ने बताया कि टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया था. मौके पर राजद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शारदा देवी, सलीम अख्तर, ऐनुल हक, आयोजक मंडली के सचिव कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार, अंकित सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




