घर से नकदी व जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
घर से नकदी व जेवरात की चोरी

चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन

चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद माधोरामपुर की घटना, जांच में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, रजौली. थाना क्षेत्र की लेंगुरा पंचायत के माधोरामपुर गांव में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोर एक घर से नकदी समेत सोने व चांदी के जेवरात, पीतल के बर्तन एवं कपड़ों की चोरी कर फरार हो गये. पीड़ित माधोरामपुर गांव निवासी दिलीप प्रसाद यादव के पुत्र लवकुश कुमार ने बताया कि वे सपरिवार अपने घर में गुरुवार की रात्रि सोये हुए थे. उनके घर में पेंटिंग का काम हो रहा है, इसीलिए अधिकांश समान आंगन में रखा हुआ था. अज्ञात चोर छत से घर में प्रवेश किये और नकदी 41 हजार रुपये के अलावे जेवरात एवं 10 साड़ियां लेकर भाग गये. उन्होंने आशंका जतायी कि चोरों ने बेहोशी की दवाई परिजनों के ऊपर छिड़क दी होगी. कहा कि पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में भी चोरों की गतिविधि कैद हुई है. घटना की लिखित शिकायत थाने में दी है. इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने घर में चोरी होने की शिकायत की है. एएसआइ संजय कुमार को पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola