Motihari : भाजपा महिला मोर्चा ने की प्रतिरोध सभा

Updated:
विज्ञापन
Motihari : भाजपा महिला मोर्चा ने की प्रतिरोध सभा

पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है.

विज्ञापन

-भाजपा महिला मोर्चा ने बताया पूरी देश की माताओं का अपमान चकिया. पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को निशाना बनाते हुए बिहार भर में विरोध अभियान शुरू किया गया है. इसी क्रम में रविवार को स्थानीय भाजपा महिला मोर्चा ने प्रतिरोध सभा की. स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में माता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस तरह की कुंठित मानसिकता महागठबंधन की हताशा को दर्शाती है. इसका जवाब उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता अवश्य देगी. महिला मोर्चा की सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान पूरे देश की माताओं का अपमान बताया. भाजपा महिला मोर्चा की मालती देवी ने कहा कि अगर राहुल गांधी में थोड़ी सी भी शर्म और लाज बची है, तो सार्वजनिक रूप से देश की सभी माताओं से माफी मांगे. कार्यक्रम का संचालन रोहित सिंह ने किया. इस अवसर पर महिला नेत्री शिववंदिनी देवी, फूलमती देवी,गायत्री देवी , सिया देवी , सुशीला देवी , छठिया देवी, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ विजय श्री, नरेश साह,अशोक कुशवाहा, लल्लू कुशवाहा, शिवकुमार सिंह,कन्हाई गुप्ता , अजय उपाध्याय,सुधीर मिश्रा,कृष्णा शर्मा, गजेंद्र यादव,अमित यादव ने सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola