Motihari : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

हाइवा वाहन की चपेट में आने से रविवार को बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी.
-मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने घंटों किया सड़क जाम – श्री राम फाइनेंस कंपनी में रिकवरी मैनेजर पद पर था कार्यरत -मृतक घोड़ासहन थाना के दीघा का था रहने वाला सिकरहना. ढाका घोडासहन रोड में करसहिया बघवा पोखर के समीप हाइवा वाहन की चपेट में आने से रविवार को बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के दीघा गांव निवासी राजा बाबू कुमार 27 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक अविवाहित था तथा मोतिहारी स्थित श्री राम फाइनेंस कंपनी में रिकवरी मैनेजर के पद पर कार्यरत था. ढाका – घोडासहन इलाका उसके कार्य क्षेत्र में था. रविवार को घर से ढाका लोन रिकवरी के लिए ढाका जा रहा था कि इसी दौरान करसहिया बघवा पोखर के समीप हाइवा की ठोकर से वह बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. हादसे की सूचना पर पहुंची ढाका पुलिस ने हाइवा को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक पर सख्त कारवाई एवं मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रख यातायात बाधित कर दिया.पुनि घनंजय कुमार निर्दोष, ढाका थाना अध्यक्ष राजरूप राय ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझा में चार घंटे के बाद सड़क जाम समाप्त करवाया. उसके बाद ढाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी रवाना किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










