बिहार का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल बांट रहा मौत

Updated at : 29 Nov 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल बांट रहा मौत

<P><H2>बी पॉजेटिव ब्लड के थैले में निकला बी निगेटिव ब्लड</H2></P><H2>सामने आयी बड़ी लापरवाही, बाल-बाल बची जच्चा व बच्चा की जान</H2><P>सिंहेश्वर (मधेपुरा). बिहार के मधेपुरा में लगभग आठ करोड़ की लागत

विज्ञापन

बी पॉजेटिव ब्लड के थैले में निकला बी निगेटिव ब्लड

सामने आयी बड़ी लापरवाही, बाल-बाल बची जच्चा व बच्चा की जान

सिंहेश्वर (मधेपुरा). बिहार के मधेपुरा में लगभग आठ करोड़ की लागत से बने भव्य जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक तरफ जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों, कर्मियों और संसाधनों की कमी की वजह से आम जनता को कोई खास सुविधा नहीं ही मिल पा रही है वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आयी है. मेडिकल कॉलेज के रक्त केंद्र के इस अजीबोगरीब कारनामे से एक साथ दो जिंदगियां दांव पर लग गयी थी.

बी पॉजिटिव लिखे बैग में था बी निकेटिव ब्लड

दरअसल, मधेपुरा जिला मुख्यालय के वार्ड 17 निवासी रोहित कुमार ने बताया कि 17 नवंबर को उनकी पत्नी को प्रसव के लिए मधेपुरा क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. डिलिवरी के दौरान पेसेंट को एक यूनिट बी पॉजेटिव ग्रुप के रक्त की जरूरत पड़ गयी. आनन-फानन में वे लोग जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे, जहां डोनर के ब्लड डोनेशन पर उन्हें एक यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ, जिसके थैले पर बी पॉजेटिव अंकित था. ब्लड लेकर वो क्रिश्चियन अस्पताल पहुंचे. यहां जब उस ब्लड का क्रॉस एक्जामिनेशन किया गया, तो उस बी पॉजेटिव अंकित ब्लड के बैग के अंदर बी निगेटिव ब्लड निकला. बाद में मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में जाकर इसे एक्सचेंज किया और बी पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड पेसेंट को चढ़ाया गया. रोहित कुमार ने कहा कि अगर क्रिश्चियन अस्पताल द्वारा ब्लड का क्रॉस एक्जामिनेशन नहीं किया जाता, तो निश्चित रूप से उनकी पत्नी और गर्भ में पल रहे शिशु की जान खतरे में पड़ जाती. इधर, पूरे मामले को लेकर जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रक्त केंद्र प्रभारी डॉ अंजनी कुमार ने कहा कि पिछले सप्ताह ये मामला हमारे प्रकाश में आया, जिसमें लैब टेक्नीशियन द्वारा गलती से गलत ब्लड ग्रुप का ब्लड दे दिया गया था. लेकिन जानकारी मिलने पर सही ब्लड दे दिया गया, जिससे पेसेंट को कोई नुकसान नहीं हुआ. ये हमारे लैब टेक्नीशियन की गलती से हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola