ePaper

भाजपा कार्यकर्ताओं की सदस्यता का किया गया नवीकरण

Updated at : 09 Sep 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की सदस्यता का किया गया नवीकरण

सत्तरकटैया . भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को मंडल कार्यालय में आयोजित की गयी. जिसमें सदस्यता अभियान 2024 के तहत विभिन्न पंचायतों में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के साथ-साथ

विज्ञापन

सत्तरकटैया . भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को मंडल कार्यालय में आयोजित की गयी. जिसमें सदस्यता अभियान 2024 के तहत विभिन्न पंचायतों में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के साथ-साथ पूर्व के जिला अध्यक्षों व पूर्व मंडल अध्यक्षों की सदस्यता का नवीकरण किया गया. मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में जिला सदस्यता संयोजक शशिशेखर झा सम्राट, मंडल सदस्यता प्रभारी विजय गुप्ता व जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी पंकज पाठक ने पटोरी शक्तिकेंद्र, पुरीख शक्तिकेंद्र एवं रकिया शक्तिकेंद्र में समीक्षा बैठक की. कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान निमित मार्गदर्शन के साथ पूर्व के सम्मानित अध्यक्षों की सदस्यता का नवीकरण करते हुए सैकड़ों की संख्या में नये सदस्य पंजीकृत कराये गये. इस क्रम में शशिशेखर सम्राट ने पूर्व जिला अध्यक्ष शालिग्राम देव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर खां, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुबोध राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन सिंह व रमेश सिंह की प्राथमिक सदस्यता का नवीकरण पंजीकृत किया. कार्यक्रम में मंडल सदस्यता प्रभारी अमित सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री कलिकानंद सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंतोष झा, नंदनी सिंह, रोशन सिंह, चंदन महाराज, रितेश रंजन सिंह, झूलन सिंह, कुमुद सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola