भाईचारे का पैग़ाम देता है ईद-ए-मिलादुन्नबी : सांसद

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
भाईचारे का पैग़ाम देता है ईद-ए-मिलादुन्नबी : सांसद

पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मो. साहब के जन्मदिन पर निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल शामिल हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही जहां

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मो. साहब के जन्मदिन पर निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल शामिल हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही जहां सांसद ने समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाक़ात की और सभी को मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी सिर्फ़ एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम देने का दिन है. उन्होंने कहा कि समाज में अमन-ओ-शांति और एकता ही असली ताक़त है, और इसी से देश और राज्य तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकते हैं.कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सांसद पप्पू यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ अपने विचार साझा किये.सांसद ने भी स्थानीय जनता की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में काम करने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर प्रतिनिधि अफरोज आलम, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, कुमार दिवाकर सिंह, सुडु यादव, अशोक दास, मंटू यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola