बेटी को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप

बथनाहा. रेणु देवी फांसी लगाकर जान देने के मामला में बथनाहा थाना में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पांच लोगों को आरोपित बनाया गया है. आरोप
बथनाहा. रेणु देवी फांसी लगाकर जान देने के मामला में बथनाहा थाना में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पांच लोगों को आरोपित बनाया गया है. आरोप मृतका की मां मदामी देवी ने आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में मदानी देवी ने कहा है कि पुत्री मृतका रेणु देवी को उक्त पांच आरोपी द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. बीते 14 मई की रात आरोपियों द्वारा रेणु देवी के साथ गाली गलौज व मारपीट करने का भी आवेदन में जिक्र मृतका की मां ने किया है. इस घटना के बाद पता चला कि रेणु देवी को मार कर फांसी पर लटका दिया गया था. उसने आत्महत्या नहीं की है. बल्कि उसको साजिश के तहत मारा गया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका रेणु देवी की मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराया है. आवेदन के आलोक में जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




