बच्चे को लेकर भटकते रहे, नहीं मिले डॉक्टर

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
बच्चे को लेकर भटकते रहे, नहीं मिले डॉक्टर

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में सोमवार रात पिता, तीन साल के बच्चे के इलाज के लिए इमरजेंसी से लेकर एमसीएच तक भागते रहे. लेकिन बच्चे का इलाज नहीं हुआ. गंभीर हालत

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

सदर अस्पताल में सोमवार रात पिता, तीन साल के बच्चे के इलाज के लिए इमरजेंसी से लेकर एमसीएच तक भागते रहे. लेकिन बच्चे का इलाज नहीं हुआ. गंभीर हालत देखते हुए वह एसकेएमसीएच लेकर चले गये. उन्होंने अस्पताल के अधिकारी को भी फोन किया. पर किसी ने जवाब नहीं दिया. ब्रह्मपुरा के मुकेश कुमार ने कहा कि वह रात नौ बजे सदर अस्पताल में बच्चे काे लेकर पहुंचे थे. जहां पहले पर्ची बनी और डॉक्टर के आने की बात कही गयी. पर काफी देर तक वे नहीं आए. एक घंटे बाद वरीय अधिकारी को फोन लगाया जिनका नंबर एमसीएच के बोर्ड पर लिखा था. लेकिन बात नहीं की गयी. बताया कि बच्चे को तेज बुखार था और उसमें चमकी के लक्षण दिख रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola