Motihari: शहादत दिवस पर याद किए गए बाबू जगदेव प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
Motihari: शहादत दिवस पर याद किए गए बाबू जगदेव प्रसाद

100 में 90 शोषित है और नब्बे भाग हमारा है. इसलिए हमें धन, धरती और राजपाट में भागीदारी चाहिए का नारा देने वाले बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस शुक्रवार को भावपूर्णता के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. 100 में 90 शोषित है और नब्बे भाग हमारा है. इसलिए हमें धन, धरती और राजपाट में भागीदारी चाहिए का नारा देने वाले बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस शुक्रवार को भावपूर्णता के साथ मनाया गया. शहर के बाजार समिति द्वार स्थित जगदेव स्मारक पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों की भीड़ देखी गयी. वहीं नागार्जुन कुशवाहा ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद जीवन पर्यन्त पिछड़ा, दलित व समाज के अंतिम कतार में खड़े लोगों के हक की लड़ाई लड़ते रहे. आज उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है. कार्यक्रम को डॉ संजय कुमार, डॉ मनीष आनंद सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जाति-धर्म से उपर उठकर जगदेव प्रसाद समाज के वंचित लोगों के लिये अंतिम सांस तक लड़ते रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लखन पटेल ने स्मारक स्थल के जीर्णोद्धार की बात उठाई. मौके पर गणेश कुशवाहा, ठाकुर प्रसाद, अधिवक्ता केशव कुमार, रामनारायण पासवान, टूना पाठक, संजय कुमार कुशवाह, वशिष्ठ नारायण प्रसाद, जीतन पासवान, महेश प्रसाद, रामनरेश भगत, होरिल भगत,जमादार सहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola