बाबा ग्रुप में छापे के बाद 1.25 करोड़ नकद और जेवर जब्त

Updated at : 31 Jan 2026 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
बाबा ग्रुप में छापे के बाद 1.25 करोड़ नकद और जेवर जब्त

<P>रांची. आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) की छापेमारी बाबा ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर दूसरे दिन भी जारी रही. इस मौके पर 1.25 करोड़ से अधिक नकद और जेवरात

विज्ञापन

रांची. आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) की छापेमारी बाबा ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर दूसरे दिन भी जारी रही. इस मौके पर 1.25 करोड़ से अधिक नकद और जेवरात बरामद हुए हैं. आयकर अधिकारियों की प्राथमिक रिपोर्ट में बताया गया है कि बाबा एग्रो फूड के एमडी योगेश साहू से जुड़े परिसरों से 1.25 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये हैं. इसमें विभाग को अघोषित आय होने का शक है. अधिकारी इसका स्रोत पता लगाने के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.

कई ठिकानों से महंगे जेवरात भी जब्त

बाबा ग्रुप से जुड़े लोगों के कई ठिकानों से महंगे जेवरात भी जब्त किये गये हैं. इनका मूल्यांकन विशेषज्ञों से कराया जा रहा है. जेवरात की कीमत और स्रोत का पता चलने के बाद आयकर विभाग आगे कानूनी कार्रवाई करेगा. आयकर विभाग की टीम बाबा ग्रुप की अचल संपत्ति, बैंक लेन-देन और व्यापारिक दस्तावेजों का मूल्यांकन भी कर रही है. जिससे यह पता लगाया जा सके कि इन परिसंपत्तियों की खरीदारी के लिए धन का स्रोत कहां से आया है. आयकर विभाग ने 29 जनवरी को बाबा एग्रो व बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड सहित चावल व्यापार से जुड़े व्यवसायियों के यहां छापा मारा था. इसमें झारखंड और बिहार के कुल 45 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गयी थी. शुक्रवार को रांची के नगड़ी, कांके रोड, रातू रोड, हरमू रोड और बरियातू में कंपनी के परिसरों की तलाशी ली गयी. यह छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रहने की उम्मीद है.

बिहार में आढ़त व्यापारियों के पास मिली शराब की बोतलें

सूत्रों के अनुसार, बिहार के गयाजी स्थित चावल के आढ़त व्यापारियों के ठिकानों से शराब की कई बोतलें जब्त की गयी हैं. बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बाद भी व्यापारियों के परिसरों से शराब की बरामदगी के बाद आयकर अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को भी सूचना दी है. आढ़त व्यापारियों के पास से लाखों रुपये नकद भी बरामद हुए.

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola