अरहर के पुंज में लगी आग, हजारों की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रतिनिधि शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के बालाचक गांव में घर के सामने अरहर काट कर तैयारी करने के लिए रखा गया था. जिसमें आग लगने से सभी जल कर राख हो

विज्ञापन

प्रतिनिधि शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के बालाचक गांव में घर के सामने अरहर काट कर तैयारी करने के लिए रखा गया था. जिसमें आग लगने से सभी जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार बालाचक गांव के परितोष ठाकुर का अरहर का पौधा काट कर घर के सामने पुंज बनकर कर रखा हुआ था. वहीं शनिवार की रात को अचानक पुंज में आग लग गयी. आग लगते देख ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया. पीड़ित परितोष ठाकुर ने बताया कि 10 कट्टा में अरहर लगाये थे. अरहर तैयार होने पर काट कर घर के सामने पुंज बनाकर तैयारी करने के लिये रखा गया था. उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इसका जानकारी नहीं हो पायी. पीड़ित ने बताया लगभग 10 हजार रुपये का नुक़सान हुआ है. इसकी सूचना अंचल प्रशासन को देकर सहायता मांगी जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola