अपराधियों ने पशुपालक को मारी गोली, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 10:41 PM
प्रतिनिधि, पुरैनी (मधेपुरा) प्रखंड क्षेत्र के बलाटोल में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने पशुपालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. जानकारी के अनुसार कुरसंडी पंचायत के बलाटोल निवासी
प्रतिनिधि, पुरैनी (मधेपुरा) प्रखंड क्षेत्र के बलाटोल में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने पशुपालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. जानकारी के अनुसार कुरसंडी पंचायत के बलाटोल निवासी प्रमोद कुमार यादव दूध गांव के ही डेयरी में देकर लौट रहा था. इसी दौरान पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने साइकिल सवार प्रमोद पर गोली चला दी, जिससे वह जख्मी हो गया. गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. लोगों ने प्रमोद यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया.इधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










