ePaper

अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं 6 लोग घायल

Updated at : 06 Jul 2024 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं 6 लोग घायल

कोचाधामन.प्रखंड क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में छः लोग घायल हो गए हैं. पहली घटना अररिया-सिलीगुड़ी एनएच 327 ई पर शीतलनगर चौक पर हुई जहां कंटेनर व कार

विज्ञापन

कोचाधामन.प्रखंड क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में छः लोग घायल हो गए हैं. पहली घटना अररिया-सिलीगुड़ी एनएच 327 ई पर शीतलनगर चौक पर हुई जहां कंटेनर व कार में टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. घायलों में शिक्षा पदाधिकारी सउद जफर, उनकी पत्नी और बेटा शामिल है. उसे बेहतर उपचार के लिए घायलों हायर सेंटर भेजा गया है. वहीं दूसरी घटना बहादुरगंज – किशनगंज सड़क पर मोहनमारी के पास घटी. इस सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए.घायलों की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के शीतल नगर निवासी के रूप में की गई है. ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार तीनों एक बाइक पर सवार होकर शीतल नगर से किशनगंज जा रहे थे कि मोहनमारी के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी. इस घटना में बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया जबकि बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola